गांवों की तरफ बढ़ चला कोरोना, मिले 59 मरीज

1
6907

– जिले के कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 835
बक्सर खबर। कोरोना धीरे-धीरे गांवों की तरफ पांव पसार रहा है। पिछले एक सप्ताह से सर्वाधिक रिपोर्ट जिला मुख्यालय और डुमरांव नगर से आ रही थी। लेकिन, अब उसकी जद में गांव व दूरदराज के इलाके भी आते जा रहे हैं। आज 28 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार 59 मामले सामने आएं हैं। इसके साथ ही जिले के कुल रोगियों की संख्या आठ सौ के पार पहुंच गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार यह संख्या 835 हो गई है। एक दिन पहले जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 364 थी।

वैसे जिले में 10 हजार से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। 412 लोग स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। लेकिन, अब जांच प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्रों में होनी लगी है। इस वजह से ग्रामीण स्तर पर संक्रमण का प्रभाव तेजी से सामने आ रहा है। आज की रिपोर्ट के अनुसार चौसा प्रखंड के खरपुरा, मुफस्सिल थाना और सरेंजा में भी लोग संक्रमित मिले हैं। उसी तरह राजपुर के तियरा में भी संक्रमित मिले हैं। हर बार की तरह बक्सर शहर नंबर एक एवं डुमरांव नगर दूसरे नंबर है। जिले के सबसे बड़े गांव सिमरी में भी चार लोग संक्रमित मिले हैं। इसी तरह ब्रह्मपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं।

1 COMMENT

  1. Buxar jila me jitna teji se karona fail raha hai gaw me bhi fail raha ye dekhte huwe mera request hai kripya shadi me barati mehmano jyada tadad me bhid per rok lagaye kam se kam 10.admi ho es se jyada nahi jyada bhid hona khatra hai krona ka

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here