‌‌‌ गंगा सेतु पर फिर पकड़ा गया शराब से भरा कंटेनर  

0
1463

-उत्पाद विभाग ने कहा बरामद शराब का मूल्य चालीस लाख
बक्सर खबर। उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को गंगा सेतु के पास शराब से भरी कंटेनर को जब्त किया है। जो दिन के ग्यारह बजे के लगभग उत्तर प्रदेश की तरफ से बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा था। आइसर का यह ट्रक जिस पर हरियाणा का नंबर अंकित था। उसे देखते ही उत्पाद विभाग की टीम ने उसे रोक लिया। क्योंकि विभाग को इसकी सूचना पूर्व से ही मिल गई थी। ट्रक को खोला गया तो उसमें लदी शराब के पेटियां नजर आई। जो खुली हवा में सांस लेने का जैसे इंतजार कर रहीं थी।

क्योंकि तस्कर दिल्ली से बिहार तक उसे बड़े जतन से ले आए थे। लेकिन, यहां आते ही उनके अरमान पर पानी फिर गया। उत्पाद विभाग के अनुसार ट्रक का चालक फतेह आलम इस आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। वह स्वयं को सिवान का रहने वाला बता रहा है। इसको लेकर उत्पाद विभाग बक्सर के अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जब्त शराब की कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपये है। इसे दिल्ली से छपरा ले जाया जा रहा था।

वैसे पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें। गंगा सेतु चालू होने के बाद यह तीसरा कंटेनर है। जिसे जिले की सीमा में शराब के साथ जब्त किया गया है। पहला कंटेनर भी गंगा सेतु पर ही पकड़ा गया था। दूसरी ब्रह्मपुर थाना की सीमा में इसी महीने पकड़ा गया था। जो चार पुलिस वालों और दो चौकीदार के निलंबन का कारण बना। यह तीसरा कंटेनर है। जो आज 24 सितंबर को पकड़ा गया है। और इस न जाने कितने पुलिस व उत्पाद विभाग की नजर से बचकर निकले होंगे, यह तो ऊपर वाला जाने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here