बक्सर खबर। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को मुरार थाना के अमसारी गांव आ रहे हैं। वे जहरीली शराब कांड के शिकार हुए लोगों के परिजनों से मिलेंगे। इसकी जानकारी शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजे उनका आगमन निर्धारित हुआ है।
उसके उपरांत जिलाध्यक्ष के गांव खंडरीचा में संध्या समय भोजन के बाद पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। अमसारी शराब कांड के बाद से वहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। रविवार को एकबार फिर वहां शराब बंदी पर चर्चा होगी। यह देखने लायक होगा। चिराग पासवान लोगों से क्या कहते हैं।

































































































