बच्चों का गिरोह कर रहा है जिले में चोरी, सरगना गिरफ्तार

0
646

बक्सर खबर: मासूम बच्चों को छोटी-मोटी लालच देकर बड़े अपराध कराए जा रहे हैं। जिले के सभी बाजार व हाट में इनके लोग फैले हैं। जो मौका मिलते ही मोबाइल और अन्य कीमती सामान ले भाग जाते हैं। ऐसे ही एक गिरोह का सरगना पकड़ा गया है। उसने पुलिस को बताया हम लोग झारखंड के रहने वाले हैं। यह अपराधी आज रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने रविवार को बड़ी चालाकी से गिरफ्तार किया। हुआ यूं कि नावानगर में छह वर्ष के बच्चे ने फोन चुराया। वह पकड़ा गया, पूछताछ में यह पता चला उससे फोन लेने कोई दूसरा आएगा। जो उसका उत्साद है,

पुलिस ने फोन कर उसे बुलाने को कहा। जैसे ही वह उससे मोबाइल लेने आया पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति विरंगी महतो झारखंड के जिला साहेबगंज का रहने वाला है। यह जानकारी डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने दी। उन्होंने बताया इसके पास से चोरी के 15 फोन बरामद हुए हैं। जिन्हें पटना, बिहिंया, भोजपुर, बलियां से झपटा अथवा चोरी किया गया है। यह गिरोह जिले ही नहीं आस-पास के सभी जिलों में फैला है। जो बच्चों को माध्यम बना चोरी कराता है। ताकि बच्चों को किसी को शक न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here