कुआं में गिरने से बच्चे की मौत

0
1377

बक्सर खबर। खेलने के क्रम में पांच वर्ष का बच्चा कुआं में गिर पड़ा। पानी ज्यादा होने के कारण नीचे दूसरे लोग समय रहते अंदर नहीं उतरे। जरुरी संसाधन एकत्र कर लोग अंदर पहुंचे। इस दौरान आधे घंटे का समय लग गया। इस वजह से लोग चाहकर भी उसे बचाए नहीं पाए। यह हादसा इटाढ़ी थाना के सुक्रवलिया गांव में सोमवार की शाम हुआ। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया गांव की दलित बस्ती में एक कुआं है। वहीं पर कुछ बच्चे खेल रहे थे।

इसी क्रम में संतविलास राम का पौत्र नीचे गिर पड़ा। मोटर लगाकर पहले पानी निकालने का प्रयास हुआ। लेकिन, पानी बहुत ज्यादा था। अंत में लोग नीचे उतरे। बच्चे के पिता सत्येन्द्र राम फौज में नौकरी करते हैं। उनके घर में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। लोगों ने यह भी बताया कि कुछ माह पहले इसी गांव में शादी समारोह के दौरान एक बच्चा दूसरे कुआं में गिर गया था। उसकी भी मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here