क्वारंटीन सेंटर से सीसीटीवी का सामान चोरी

0
673

बक्सर खबर। क्वारंटीन सेंटरों पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। राजपुर प्रखंड मुख्यालय में उच्च विद्यालय में जो सेंटर बना है। वहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगाया गया था। लेकिन, बुधवार की रात किसी ने वहां से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर लिया। जिस मशीन में कैमरों द्वारा कैद वीडियो फुटेज एकत्र होता है। चोर इतने शातिर निकले की मशीन व उसके डिस्प्ले के लिए लगा मॉनिटर वहां से ले भागे।

पूछने पर राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत सिन्हा ने कहा कि इसकी सूचना मिली है। हम उसकी छानबीन कर रहे हैं। संयोग देखिए बुधवार को ही वहां लोगों के मनोरंजन के लिए प्रोजेक्टर भी लगाया गया था। लेकिन, संयोग से वह बच गया है। सूत्रों के अनुसार यहां ठहरने वाले प्रवासी लोगों की संख्या 100 के पर पहुंच गई है। वैसे विद्यालय परिसर बड़ा है। इस लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ऐसा लोगों का कहना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here