आरा में हत्या कर हुआ था फरार, दर्ज हैं दस से अधिक मुकदमें

0
1585

-पुलिस अपराधी को ले आयी मीडिया के सामने, कल ही हमने दी थी खबर
बक्सर खबर। आरा जिले के कुख्यात अपराधी संभा यादव को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह ने यह जानकारी मीडिया को दी। उनके अनुसार यह कृष्णाब्रह्म थाने के अरियांव गांव में छिपा था। उसकी तलाश आरा की पुलिस कर रही थी। 29 अगस्त को पीरो थाना के हसनबाजार ओपी इलाके में मोहर कानू (40) की हत्या की थी।

उसके पिता मोती कानू ने इसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करा रखी है। गिरफ्तार करने गई पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्तौल भी बरामद की है। गिरफ्तारी के उपरांत शुक्रवार की दोपहर उसे मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। एसडीपीओ ने बताया कप्तान यूएन वर्मा ने गोपनीय तरीके इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए स्पेशल टीम बनायी। जिसमें डुमरांव और कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस शामिल थी। यह अपराधी बहुत ही शातिर है।

इसके खिलाफ पूर्व से 10 से अधिक लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं। कोई भी इसके खिलाफ गवाही देने से कतराता है। सूचना यह है कि अपने दम पर उसने आरा के इनरपतपुर में पत्नी को उप मुखिया बनाया है। बक्सर से उसका क्या संबंध है। पूछने पर एसडीपीओ ने कहा उसके पिता जगमोहन यादव का यहां अरियांव में पैतृक निवास है। पहले लोग यहीं रहते थे। अब आरा में जाकर बस गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here