13 मिले संक्रमित, लगातार घट रही है संख्या

0
485

बक्सर खबर। आज 4 सितम्बर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कुल 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। आंकड़े बता रहे हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या 2843 पहुंच गई है। इनमें से 2668 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 175 अभी भी संक्रमित हैं। खबर के साथ सूची संलग्न है। सभी पाठक इस बात का ध्यान अवश्य रखें। अब अनलॉक का असर हर जगह दिख रहा है। भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में अपने आप को बचाए रखना है। मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here