राजधानी में बक्सर के व्यक्ति की हत्या

0
5095

-चलाते थे दूध की डेयरी, सर में मारी गोली
बक्सर खबर। जिले के मूल निवासी विनय तिवारी की आज पटना में हत्या कर दी गई। वे पैतीस वर्ष के थे और दूध की डेयरी चलाते थे। आज गुरुवार की उन्हें अज्ञात युवकों ने दुकान के पास ही गोली मार दी। सूचना के अनुसार राजधानी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में उनकी दुकान थी। सुबह प्रतिदिन घर से निकले के बाद वे पास के मंदिर जाते थे।

आज भी सुबह छह बजे के लगभग मंदिर से लौट कर दुकान खोल ही रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने सर में गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विनय तिवारी पुत्र रामाज्ञा तिवारी ग्राम बड़की नैनिजोर, प्रखंड ब्रह्मपुर के निवासी थे। पिछले बीस वर्षो से वे पटना में सुधा दूध की डेयरी चलाते थे। एक दिन पहले सौ रुपये के छूट्टे को लेकर उनका विवाद दो युवकों से हुआ था। शायद उसी घटना के प्रतिशोध स्वरुप इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here