युवक के सीने में उतार दी गोली

0
2777

-अदावत में हत्या की आशंका
बक्सर खबर। बीती रात मंटू यादव (20) पुत्र दरोगा यादव की किसी ने हत्या कर दी। घटना जवही से सटे दियरा इलाके की है। आज गुरुवार की सुबह इसकी सूचना गांव वालों को मिली। किसी ने देखा मंटू का शव खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया सीने में गोली मारी गई है। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैली। लोग वहां जमा हो गए। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार यह अभी तक ज्ञात नहीं है।

वह घर से कब और किस हालत में वहां पहुंचा। इसकी सूचना फिलहाल ब्रह्मपुर थाने को दी गई। घटना स्थल के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। पूछने पर कुछ लोगों ने बताया मंटू पहले शराब के मामले में जेल जा चुका है। ऐसा हो सकता है। किसी ने अदावत में उसके साथ रात के वक्त घात किया हो। हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं। परिजन क्या बताते हैं। उनके बयान के बाद ही यह पता चलेगा। घटना के पीछे की सच्चाई क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here