व्यवसायी की गोली मार हत्या, शव बरामद

0
1886

बक्सर खबर। सिकरौल थाना के बराढ़ी गांव निवासी सोना चौधरी उर्फ सोना साह की हत्या हो गई है। इसकी भनक आज शनिवार की सुबह उनके परिजनों को मिली। पुलिस के अनुसार उनकी हत्या दिनारा थाना के बिसी गांव के पास हुई है। जो रोहतास जिले में पड़ता है। सूत्रों के अनुसार यह गांव सिकरौल थाना की सीमा से लगा है। ऐसी सूचना मिल रही है कि सोना साह छोटा-मोटा व्यवसाय करते थे।

इसी सिलसिले में वे शुक्रवार को गांव से निकले थे। रात को लौटे नहीं तो परिजन उनको लेकर परेशान थे। तभी आज शनिवार की सुबह पता चला कि उनका शव बिसी गांव के इलाके में पड़ा है। उनकी हत्या गोली मार कर दी गई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन, प्राथमिकी यहां दर्ज नहीं होने की बात कही जा रही है। मौके पर दोनों थाने की पुलिस पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here