किताब और इलेक्ट्रानिक दुकानों को मिल सकती है राहत

1
1921

-प्रशासन के स्तर से बनाई जा रही है मैकेनिक की सूची
बक्सर खबर। बच्चों की पढ़ाई किताबों के अभाव में प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं जिन स्कूलों की आनलाइन पढ़ाई शुरू हुई है। उन छात्रों के पास लिखने के लिए कॉपी भी नहीं है। ले दे के सारी पढ़ाई एक ही कॉपी पर हो रही है। इससे बच्चे भी परेशान हैं। स्कूल वालों का क्या। उनकी तो फी स्लीप तैयार है। वहीं सरकारी निर्देश के बाद भी शहर में बिजली, कुलर अथवा इलेक्ट्रिक मिस्त्री काम नहीं कर पा रहे। समस्या कामगारों पर भारी पड़ रही है।

इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल किताब और दुकानों इलेक्ट्रिक मिस्त्री और बिजली की दुकानों को कुछ ढील देने की रणनीति बनाई है। इसके लिए उनकी सूची बनायी जा रही है। उम्मीद है, सोमवार तक इस पर कुछ निर्णय स्पष्ट हो जाएगा। मौजूदा वक्त में इन सबकी जरुरत सभी को है। वह तो लॉकडाउन के कारण मौसम में कुछ नरमी आ गई है। अन्यथा प्रदूषण के बाद जो गर्मी लोग अप्रैल में अंत में झेल रहे होते। वह किसी से छिपी नहीं है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here