‌‌‌बड़ी खबर : बेहोश हालत में मिली छह माह से लापता किशोरी

0
1959

-वीडियो : पीड़ित परिवार का दर्द, पुलिस ने दिया धोखा
बक्सर खबर। गांव का गरीब, जो शहर से दूर अपनी रोजी-रोटी के लिए परेशान रहता है। क्या उसे न्याय मिल पाएगा। आज के दौर में यह सवाल बहुत ही गंभीर है। क्योंकि देश ही नहीं किसी भी प्रदेश की सरकार का यही नारा है। गरीब को न्याय मिलेगा। लेकिन, इसका सच क्या है। आप स्वयं जान लें। यह गरीब परिवार राजपुर के सगरा का निवासी है। छह माह पहले उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण हुआ था। तब वह पुलिस के पास गया। उसको लगा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। बेटी का जल्द ही पता चल जाएगा। पर हुआ कुछ नहीं।

अब छह माह बाद बेटी गांव से कुछ दूर बेहोशी की हालत में मिली है। मां को उसने इशारे से बताया है। पेट में बहुत दर्द हैं शरीर में तकलीफ है। पिता और मां उसे लेकर सदर अस्पताल आए हैं। उसका उपचार चल रहा है। लेकिन, उसके साथ हुआ क्या है। इसका जवाब किसी के पास नहीं। ऐसे में तमाम तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत न्यायालय में की है। उसके पिता ने आज सोमवार को मीडिया से जो कहा। वह आपके सामने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here