बड़ी खबर : ब्रह्मलीन हुए नाथ बाबा

0
7315

-अपनाह्न चार बजे के लगभग हरिद्वार में हुई मुक्ति
बक्सर खबर। नाथ बाबा आज रविवार को ब्रह्मलीन हो गए। उन्होंने हरिद्वार स्थित आदि नाथ अखाड़ा में अंतिम सांस ली। आश्रम के सूत्रों से ज्ञात हुआ। अतिरूद्र यज्ञ के लिए इसी माह बाबा वहां गए थे। 4 से 14 तक वहां यज्ञ का आयोजन था। उसके उपरांत उन्होंने अन्न जल का त्याग कर दिया था। उन्होंने अपने शिष्यों को बता दिया था। 18 को मैं जीवन का त्याग करूंगा।

-हरिद्वार के आदि नाथ अखाड़ा में रूद्राभिषेक करते नाथ बाबा

19 को मेरा अंतिम संस्कार हरिद्वार में ही सोमवार को किया जाएगा। ऐसा आश्रम के सूत्रों ने बताया। वैसे यह खबर बक्सर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें बक्सर बहुत प्रिय था। सिद्धि प्राप्त करने के बाद उनका अधिकांश समय यहीं व्यतीत हुआ। जब हरिद्वार में कुंभ शुरू हुआ। तब बाबा यहां से वहां गए थे। वहां के यज्ञ के दौरान ली गई तस्वीरें हम आपके समक्ष रख रहे हैं। जिसके दर्शन आप कर सकते हैं। ऐसे भाउक क्षण में शिष्यों को चाहिए कि गुरु का ध्यान लगा स्मरण करें।

यह भी जाने:- नाथ मंदिर बक्सर की महिमा और स्थापना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here