प्यार में धोखा : प्रेमी ने युवती को राजस्थान में बेचा, दो गिरफ्तार

0
1528

-शादी का झांसा दे भागने के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी
बक्सर खबर। शादी का झांसा दे युवती को कुछ लोग घर से भगा ले गए। घटना तीन माह पहले की है। जिसकी प्राथमिकी आज 3 नवम्बर को इटाढ़ी थाने में दर्ज की गई। युवती की मां ने एसपी से इसकी शिकायत की थी। उसने बताया बेटी अगस्त माह में अचानक घर से गायब हुई थी। उस समय किसी को कुछ पता नहीं चला। लेकिन, एक दिन पहले उसका फोन आया।

मैं राजस्थान के एक शहर में हूं। यहां मुझे एक लाख दस हजार रुपये में बेच दिया गया है। मेरे साथ कुछ लोग गलत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मां का कलेजा फट पड़ा। उसका दुखड़ा सुन एसपी नीरज कुमार ने संज्ञान लिया। आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसमें से दो लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछने पर पुलिस ने बताया हकीम चौहान पुत्र विजय चौहान इटाढ़ी और संजय चौहान पुत्र श्याम राज चौहान ग्राम कोचाढ़ी, थाना राजपुर को गिरफ्तार किया गया है। पीडि़त परिवार के अनुसार युवती की शादी घर वालों ने कहीं और की थी। लेकिन, वहां ससुराल में अनबन होने के कारण मायके चली आई थी। यहां रहते हुए संभवत: उसकी अपने प्रेमी से फोन पर बात हो रही थी। जो शादी का झांसा दे उसे भगा ले गया। राजस्थान ले जाकर उसे गलत लोगों के हाथ बेच दिया। ऐसा पीडि़ता ने फोन पर अपने घर वालों को बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here