चलाया जागरुकता अभियान, किया साबुन का वितरण

0
104

बक्सर खबर। देश में बढ़ते कोरोना के प्रभाव को तभी मात दी जा सकती है। जब लोग सजग हों। इसके लिए जरुरी है वैसे लोगों को जागरुक किया जाए। जो दलित बस्तियों में रहते हैं। डुमरांव के युवा समाजसेवी अजय राय ने दलित बस्ती में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सतर्कता बरतने की जानकारी दी। साथ ही सबको समझाया।

हाथों को कैसे धोना है। नियमित रुप से साबुन का इस्तेमाल करें। सावधानी बरतें। खांसते एवं झिकते वक्त मुँह को टिशू एवं केहुनी से ढकने। अनावश्यक यात्रा से बचें। इस मौके पर उपस्थित वसीम अंसारी, मनीष सिंह, सरोज सिंह , सेराज अंसारी, मुन्ना अंसारी, राजू अंसारी, अली अंसारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here