छापामारी करने गई पुलिस पर हमला

0
1533

महिला समेत दो गिरफ्तार, सात के खिलाफ प्राथमिकी
बक्सर खबर। शराब की सूचना मिलने पर पुलिस बुधवार की रात छापामारी करने पहुंची। लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। इस आरोप में कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस ने ललन यादव और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। घटना लालीडेरा गांव की है।

इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार के बयान पर सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी हुई है। जिसमें मुख्य आरोपी ललन यादव व उनकी पत्नी सुशीला देवी हैं। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। गुरुवार की सुबह उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों में लालबाबू यादव, पिंटू यादव व कोरानासराय थाना के कनझरुआं गांव निवासी रीतेश का नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here