मुंगेर के जिला जज बने अशोक कुमार पांडेय

0
314

-कुटुंब न्यायालय का प्रभार सौंप डीजे से ली विदाई
बक्सर खबर। जिला कुटुंब न्यायालय के जज अशोक कुमार पांडेय का तबादला हो गया है। उच्च न्यायालय ने उन्हें मुंगेर का जिला जज नियुक्त किया है। आदेश की प्रति यहां के व्यवहार न्यायालय पहुंच गई है। आदेश का अनुपालन करते हुए अशोक कुमार पांडेय ने अपना प्रभार दूसरे जज को सौंप दिया। गुरुवार को वे जिला जज अंजनी कुमार सिंह से मिले और वहां जाने की अनुमति ली। डीजे श्री सिंह ने उन्हें सुखद व सफल जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here