‌‌वायरस से लड़ने की तैयारी में जुटा आर्ट आफ लिविंग

0
258

-योग और प्राणायाम से बढ़ाए प्रतिरोधक क्षमता
बक्सर खबर। भले ही लोग आज कोरोना से भयाक्रांत हुए जा रहे हैं। लेकिन, सच यह है 94 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो रहे हैं। वजह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता। जिसके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता होगी। वह इस समस्या से उबर जाएगा। प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम है। शरीर को अंदर से मजबूत बनाना। इसके लिए जरुरी है लोग योग व व्यायाम करें। इसकी तैयारी में आर्ट आफ लिविंग जुट गया है। नगर भवन में चार से सात अप्रैल तक शिविर का आयोजन होगा।

इसकी तैयारी चल रही है। यहां दो सत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। सुबह और संध्या वेला में। महिला-पुरुष इसमें शामिल हो सकते हैं। ध्यान योग का प्रशिक्षण देने आनंद देसाई जी यहां आ रहे हैं। जो योग के बहुत ही अच्छे जानकार हैं। हालांकि अभी 31 मार्च तक पूरे देश में मेडिकल इमरजेंसी लागू है। यह शिविर उसके बाद होना है। संस्था से जुड़े लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। ताकि विषम परिस्थिति में लोगों को इससे निपटने लिए क्षमतावान बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here