वेतन के लिए ‌‌नप के सफाई कर्मी हड़ताल पर

0
124

बक्सर खबर। नगर परिषद के सफाई कर्मी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी मांग है, समय से वेतन का भुगतान हो। उन्हें कभी भी नियमित वेतन का भुगतान नहीं होता। अक्सर दो से तीन माह का समय गुजर जाता है। वेतन में वृदि्ध भी हुई है। लेकिन उन्हें बढ़ा वेतन मिलता ही नहीं। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मजदूर यूनियन के नेता अजय चौबे ने कहा। लंबे समय से इनके पीएफ की मांग हो रही है। जबवा मिलता है पीएफ कट रहा है। लेकिन, सेवानिवृत हो जाने के बाद भी कर्मियों को उसका लाभ नहीं मिला। वह जमा कहां हो रहा है।

इसकी जानकारी उन्हें आज तक नहीं मिली। आखिर ऐसा क्यूं हो रहा है। इतना ही नहीं दैनिक भत्ते पर काम कर रहे मजदूरों को लेबर एक्ट के तहत 339 रुपये मजदूरी मिलनी चाहिए। जबकि यहां 220 रुपये का भुगतान ही हो रहा है। जो लोग दस वर्ष से काम कर रहे हैं। उन्हें दक्ष मजदूर के रुप में 413 मिलना चाहिए। लेकिन, उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जब तक इनक मांगे पूरी नहीं होंगी। हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल का प्रभाव टेंडर पर होने वाले कूड़ा उठाव पर भी पड़ने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here