‌‌‌पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी, सीखाया समय का पालन करना

0
916

बक्सर खबर। पुलिस का काम इस लॉकडाउन के दौर में सबसे ज्याद बढ़ गया है। उसे विधि व्यवस्था भी संभालनी है और लोगों को समझाना भी है। आज शुक्रवार को राजपुर थाना की पुलिस को संगरांव बाजार में लाठी भाजनी पड़ी। क्योंकि वहां छह बजे के बाद दुकानों खुली थी। पुलिस पहुंची तो सबको हड़काया और समझाया। सुबह छह से शाम छह बजे तक ही बाजार खुलेगा। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरुरी है।

अगर कहीं कोई संक्रमण हुआ तो, लेने के देने पड़ जाएंगे। क्योंकि एक मरीज पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा सकता है। यह बात सीओ अवधेश प्रसाद कहते सुने गए। उन्होंने मदद के लिए राजपुर के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा को भी बुला लिया। क्योंकि यहां आज शुक्रवार को साप्ताहिक मंडी लगती है। और तो बगैर डांट-फटकार के समझने से रहे। वहीं हुआ और सभी को समय रहते दुकाने बंद घर भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here