आक्रोशित युवओं ने जलाया अस्पताल प्रबंधन का पुतला

0
476

बक्सर खबर। बक्सर के अनारकली अस्पताल के संचालक व प्रबंधन के खिलाफ अत्योदय सेवा संस्थान ने जमकर नारेबाजी की। शह के मुनीम चौक युवाओं ने चिकित्सक का पुतला भी जलाया। उनका कहना था। यहां लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची महिला के परिवार वालों को 1 लाख 40 हजार बिल थमा दिया। किसी तरह उसने एक लाख रुपये अदा किए। फिर भी उसको बंधक बना लिया गया। ऐसे अस्पताल और उसके चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ऐसी घटना पहली दफा नहीं है। पहले भी ऐसा होता रहा है। सिविल सर्जन बक्सर द्वारा जांच कर इस अस्पताल की लाइसेंस रद्द करें और प्रशासनिक कार्यवाही करें ताकि यह अस्पताल भविष्य में फिर कभी इस तरह की घिनौनी हरकत कोई न करे। प्रदर्शन में अंत्योदय सेवा संस्थान के अखिलेश यादव, चंदन राय, निशीकांत ओझा, अखिलेश कुशवाहा, चितरंजन ओझा, मुकेश कश्यप, विष्णु गुप्ता, समीर सिंह सुनील कुमार, अविनाश उपाध्याय, अभिषेक सिंह और अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here