‌‌‌हुलास पांडेय बने लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य

0
1083

बक्सर खबर। पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय को लोजपा ने अपनी संसदीय बोर्ड की टीम में शामिल किया है। इससे उनके समर्थकों में उत्साह है। आज गुरुवार को लोजपा के नगर अध्यक्ष सुप्रभात गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के लिए नयी समिति बनी है। जिसके अध्यक्ष गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी हैं।

पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनको अध्यक्ष बनाया है। साथ ही हुलास पांडेय को भी सदस्य बनाया है। इस पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, विशाल तिवारी, राजेन्द्र कुमार, राजेश गुप्ता, सुमित सिंह, सन्नी कुमार, मनोज सिंह, अशोक सिंह, विनोद ठाकुर, शंकर वर्मा, जेपी गुप्ता, करण सिंह, गौरव राय, लालू पासवान, संजय पासवान, अरविंद भाटिया आदि ने खुशी व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here