उफ ! डुमरांव में फिर तेज गति के वाहन ने ली छात्रा की जान

0
1510

बक्सर खबर । डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर आज बुधवार को एक और दर्दनाक हादसा हुआ। कोरानसराय थाना के मुंगाव मोड के समीप तेज गति से जा रही है स्कार्पियो ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी छात्रा 50 मीटर दूर उछलकर जा गिरी। स्कार्पियो सवार भागने में सफल रहा। घायल छात्रा गीता कुमारी(17) को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

कोरानसराय के चिकित्सक ने बताया कि उसे सर में गहरी चोट आई है। तुरंत ही उसे डुमरांव अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गीता मुगांव निवासी नागेंद्र महतो की बेटी थी। जो डुमराव से कंप्यूटर क्लास कर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच दोपहर 12:00 बजे के लगभग यह दुर्घटना हुई।  इसकी पुष्टि कोरानसराय थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने की। पाठकों को यहां हम बता दें ऐसा ही दुखद हादसा मंगलवार को डुमराव ईदगाह के पास हुआ था। अपराह्न 3:00 बजे स्कूल से घर लौट रही आठवीं कक्षा की छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। रफ्तार के इस कहर ने पिछले 24 घंटे के दौरान डुमरांव अनुमंडल में दो बच्चियों की जान ले ली है। यहां जागरुक लोगों से बक्सर खबर की टीम आग्रह करती है वाहन चलाते समय वे सावधानी बरतें। दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आए दिन इस तरह की हो रही दुर्घटनाओं के लिए चालक ही जिम्मेवार है न कि प्रशासन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here