शिक्षिका को विद्यालय में पति ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

0
2798

बक्सर खबर : महिला शिक्षक ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसे विद्यालय में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुष्पा देवी जो सोवां मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके पति मंगलवार को अचानक विद्यालय पहुंच गए। लगे उन्हें वहां मारने। शिक्षिका पुष्पा देवी ने पुलिस के दिए वयान में कहा कि उनके पति धनंजय प्रसाद ने विद्यालय के प्रांगण में मारपीट की।

कपड़े फाड़ दिए और बच्चों की सामने जलील की। इसके अलावे मुझे और मेरे तीन बच्चों को जान से मारने की धमकी। शिक्षिका के शिकायत के बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सूत्रों कि मानें तो पिछले चार सालों से शिक्षिका व पति से अनबन चल रही है। उनका मामला आरा कोर्ट में चल रहा है। दोनों के बीच अकसर झगड़े होते रहते है। थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पति की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here