अभिराम को मिला हिमकेशरी बिहार सम्मान

0
168

बक्सर खबर। अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक व पर्वतारोही अभिराम सुन्दर और उनकी टीम को रजनीकान्त फाउन्डेशन द्वारा सम्मानित किया गया। अभिराम और उनकी टीम महिला हिंसा के खिलाफ बच्चियों, छात्राओं को प्रशिक्षित करती है। गांव के बच्चों को खेल का प्रशिक्षण देती है। उन्हें पर्वतारोहण के बारे में जानकारी देती है। कुछ माह पहले हिमालय की गोयचला चोटी पर तिरंगा लहराने के साथ काबोसी प्रशिक्षण संपन्न कर राज्य का नाम गौरवान्वित किया।

जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मिस इंडिया (बाॅडी फिट) किरण शोभा, जयराम सिंह, डाक्टर कन्हैया मिश्रा, सतीशचंन्द्र त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने अभिराम को हिमकेशरी बिहार अवार्ड व कविता, रूपम और विवेक श्रीवास्तव को बिहार पर्वतारोहण प्रतिभा सम्मान से सम्मानित कर हौसला बढा़या। साथ ही साथ बकाबोसी बिहार प्रमुख अभिराम सुन्दर और डा कन्हैया मिश्रा ने मिस इंडिया बाडी फिट किरण शोभा को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here