स्पेशल ब्रांच में तैनात जवान की दुर्घटना में मौत

0
2360

-बाइक सवार युवकों ने मारी टक्कर
बक्सर खबर। स्पेशल ब्रांच की शाखा में कार्यरत पुलिस के जवान की आज सोमवार को मौत हो गई। घायल रौशन को टीम के साथी रिम्स अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के अनुसार वे बक्सर जिला के ग्राम दुल्हपुर, थाना सिमरी के निवासी थे। उनके साथ यह दुर्घटना रांची पुलिस मुख्यालय के सामने हुई।

वे अपनी बाइक खड़ी कर कार्यालय की तरफ जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। उसमें से दो युवक पकड़े गए। एक भागने में सफल रहा। चोट इतनी गंभीर थी। जिसने उपचार का मौका भी नहीं दिया। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय रौशन कुमार स्व. गुलाब चन्द्र राम के पुत्र थे। उनकी नियुक्ति झारखंड पुलिस में 19.04.07 को हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here