‌‌‌तीर्थयात्रियों का बक्सर में हुआ भव्य स्वागत

1
681

कार सेवकों ने की पुष्प वर्षा
बक्सर खबर। दक्षिण भारत से बक्सर आए तीर्थयात्रियों का बक्सर में शुक्रवार को भव्य स्वागत हुआ। स्टेशन पर गाजे बाजे के साथ उनका अभिनंदन हुआ। सुबह नौ बजे जब रामायण सर्किट ट्रेन यहां पहुंची तो पहले से यहां सभी अधिकारी, कार सेवक व स्थानीय लोगों का जत्था मौजूद था। हर यात्री को फूल की माला, नास्ते व जूस का पैकेट प्रदान किया गया। आई आर सी टी ने पहले से आटो रिजर्व कर रखे थे। उन सभी के द्वारा चार सौ यात्रियों को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

यहां से अपराह्न पांच बजे उनका जत्था वापस स्टेशन पहुंचा। ट्रेन उन्हें लेकर रघुनाथपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान वेदशिरा आश्रम कवलदह के पास सभी यात्रियों को यादगार स्वरुप अहल्या उद्धार की तस्वीर भेट की गई। शिवा पाइप के सहयोग से यह तस्वीर कृषि औजार भंडार के दीपक पांडेय और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने सबको भेट की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, उषा दुबे, चन्द्र भूषण ओझा, छविनाथ त्रिपाठी, परशुराम चतुर्वेदी, अरुण मिश्रा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

1 COMMENT

  1. in सब के चापलूसी छोड़े उन गरीब लोगों को देखे. जो aaj भी किला मैदान के पास बदतर जिंदगी बिताते हैं उसी के पास गए थे ये लोग दर्शन करने. क्या यह है मानवता..मैं अभी भी खोज रहा हूँ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here