सार्वजनिक सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

0
1160

-डीएम से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग                                                   बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के बड़का राजपुर पंचायत अंतर्गत दादा बाबा के डेरा (मदिल के डेरा) स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी सत्यानंद मिश्रा ने मंगलवार को जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आम जनता एवं सामाजिक कार्यों के लिए निर्मित सामुदायिक भवन पर एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा निजी कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण ग्रामीणों को भवन के उपयोग से वंचित होना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त अभिलेखों से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि भवन का ग्राउंड फ्लोर जिला परिषद मद से तथा ऊपरी तला बिहार विधान परिषद मद से निर्मित हुआ है।

साथ ही भवन की घेराबंदी भी जिला परिषद मद से कराकर उसे निजी परिसर में शामिल कर लिया गया है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि भवन में एयर कंडीशन लगाकर उसका पारिवारिक उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जांच को प्रभावित किए जाने की आशंका भी जताई गई है। सत्यानंद मिश्रा ने डीएम से मांग की है कि कथित अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच कर भवन को सार्वजनिक उपयोग के लिए मुक्त कराया जाए। साथ ही सरकारी राशि, पद या प्रभाव के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here