जमानत पर छूटते ही फिर शुरू किया शराब का धंधा, शराब संग गिरफ्तार

0
831

25 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, आरोपी पहले भी जा चुका है जेल                                                            बक्सर खबर। जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पुराने शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से 25 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पियारा पोखरा गांव निवासी उमेश राम, पिता राजेन्द्र राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में अवैध रूप से देशी शराब बनाकर उसकी बिक्री कर रहा था।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी फिर से शराब के कारोबार में सक्रिय हो गया है।

सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 25 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उमेश राम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। इसके बावजूद उसने दोबारा अवैध शराब कारोबार शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here