जन सुराज को मजबूत करने के लिए बनी नई रणनीति

0
12

जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला एक्शन प्लान                         बक्सर खबर। जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की। संचालन जिला महामंत्री रघुबर सिंह ने किया। बैठक के मुख्य वक्ता शाहाबाद प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने पंचायत और प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर जनाधार मजबूत किया जाएगा।

राज्य सलाहकार समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने संगठनात्मक अनुशासन और सामूहिक कार्यशैली के महत्व को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। बैठक में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम में योगेंद्र यादव, हसन खान, धनंजय पासवान, शंभु नाथ यादव, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विजय कुमार पाठक, धनजी पांडेय, फैयाज खान, विष्णु देव तिवारी, मनोज उपाध्याय, छोटू पांडेय, दीपक राय, प्रभात कुमार, शिव नंदन ठाकुर, सुभाष राम, नजीर खान, राजीव शर्मा, अमरेंद्र मिश्रा, दीपक सिंह, संजय सिंह, मनीष उपाध्याय और डॉ. जयशंकर समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here