चांदी आयात पर केंद्र का फैसला स्वागतयोग्य: विनोद वर्मा

0
162

छोटे ज्वेलर्स और कारीगरों के हित में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग                                                   बक्सर खबर। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सिल्वर बार के आयात को फ्री श्रेणी से हटाकर रिस्ट्रिक्टेड श्रेणी में शामिल किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वर्णकार समाज ने स्वागत किया है। स्वर्णकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद वर्मा ने रविवार को कहा कि सरकार का यह कदम व्यापार घाटे को नियंत्रित करने और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है। उन्होंने कहा कि बिहार समेत देशभर के हजारों छोटे ज्वेलर्स, कारीगर और पारंपरिक स्वर्णकार समुदाय चांदी आधारित आभूषण निर्माण से जुड़े हैं।

ऐसे में नई आयात व्यवस्था लागू करते समय छोटे व्यापारियों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वर्मा ने कहा कि शादी और त्योहारों का सीजन नजदीक है। इसलिए आयात अनुमति प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और पूरी तरह डिजिटल होनी चाहिए। इससे वास्तविक व्यापारियों और छोटे निर्माताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सरकार से अवैध तस्करी और ग्रे मार्केट पर सख्त निगरानी की भी मांग की। कहा कि इससे ईमानदार व्यापारियों के हित सुरक्षित रहेंगे और बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here