‌‌‌परिवार वाले गए थे शादी में, घर से युवती लापता

0
18

– परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, युवक पर जताया शक
बक्सर खबर। परिजन शादी में गए थे। वे वापस आए तो पाया घर से युवती लापता है। हालांकि घर पूरी तरह खाली नहीं था। लापता युवती की बड़ी भाभी घर में मौजूद थी। लेकिन, उसने पूछने पर बताया वह शाम में अचानक घर से बाहर निकली। देर तक वापस नहीं आई। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से पूछा लेकिन, कहीं कुछ पता नहीं चला। अंतत: लोक लॉज का भय त्याग कर घर वालों ने

इसकी सूचना कृष्णाब्रह्म थाने को दी। हम खबर में युवती के नाम व गांव का उल्लेख नहीं कर रहे। लेकिन, पीड़ित परिवार की माने तो युवती के पास कुछ दिनों पहले एक फोन मिला था। उसकी जांच से पता चला, एक नंबर से बहुत फोन आया है। हम सभी को शक है, उसी नंबर वाले युवक के साथ वह कहीं गई है। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस करना शुरू किया है। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना 13 मई की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here