-वासुदेवा थाने की पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, परिजनों को भी बनाया आरोपी
बक्सर खबर। तीन वर्ष तक युवती को पत्नी बनाकर साथ रखा और शादी के नाम पर उसे झूठे आश्वासन देता रहा। परेशान युवती सीधे युवक के घर पहुंची। तो परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। पीड़ित युवती वासुदेवा थाना पहुंची और अपनी शिकायत पुलिस से की। पूछताछ में युवती ने अपना पक्ष रखा और बताया। तीन वर्ष पहले सिद्धीपुर गांव के मनीष से मेरी मुलाकात कोचिंग में हुई थी। हम दोनों एक दुसरे से प्यार करने लगे। कुछ समय बाद वह कमाने गुजरात चला गया।
वहां जाकर लगातार फोन करता रहा। फिर मुझे वहां बुलाया। मैं अपना घर छोड़ उसके यहां चली गई। वहां अपनी पत्नी की तरह मेरे साथ रहने लगा। समय गुजरने के साथ मैंने उससे शादी करने का कहा। तो वह परिवार वालों को कारण बता मुकरता रहा। धीरे-धीरे तीन वर्ष गुजर गए। मैंने स्वयं उसके घर वालों से बात करने की ठानी। और उसके गांव पहुंची। जहां घर वालों ने मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने उसकी शिकायत और उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन करने के उपरांत युवक व उसके परिवार के अन्य तीन सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


































































































