‌‌‌ पंचायतों में लगेगा प्रत्येक माह सहयोग शिविर, तीस दिन में होगा समाधान

0
17

– बिहार सरकार और राजस्व विभाग ने जारी किया निर्देश
बक्सर खबर। आम जन की समस्याओं का समाधान करने के लिए अब पंचायतों में नियमित रुप से शिविर लगेंगे। इसका नाम सहयोग शिविर रखा गया है। जिसमें प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। बिहार सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को यह शिविर आयोजित होंगे। बिहार सरकार ने जो निर्देश दिए हैं उसमें यह भी कहा गया है तीस दिनों के अंदर इसका समाधान होना जरूरी है।

वहीं दूसरी तरफ भूमि राजस्व विभाग ने भी निर्देश जारी किया है। पंचायतों और गांव की समस्या का समाधान करने के लिए राजस्व कर्मचारी भी फील्ड में रहेंगे। उन्हें सप्ताह में एक दिन ही प्रखंड कार्यालय पर रहना है। वह दिन शनिवार होगा। जब वे अपने मुख्यालय में रहेंगे। अगर अधिकारियों को किसी बैठक में उनकी उपस्थिति आवश्यक प्रतीत होगी तो वे ऑनलाइन उनसे संवाद करेंगे। इस आदेश के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का बोझ बढ़ गया है। उन्हें समय से अपना काम निपटाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here