हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर में ओपन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

0
99

—विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच दिखी कड़ी प्रतिस्पर्धा                                                                बक्सर खबर। शहर के समीप अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल में सोमवार को ओपन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘प्रश्न मंजूषा’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में ज्ञान, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के क्विज मास्टर एवं प्रस्तोता प्रसिद्ध शिक्षाविद् अमर प्रसाद बरुआ रहे। उन्होंने अपनी रोचक शैली और ज्ञानवर्धक प्रश्नों से प्रतियोगिता को आकर्षक बना दिया। प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों की बौद्धिक क्षमता, त्वरित निर्णय और सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली गई।‌ मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. सीएम सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रमेश राय, युवा समाजसेवी रामजी सिंह तथा फिजिक्स शिक्षक मुन्ना पाण्डेय शामिल रहे।

अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और समसामयिक ज्ञान को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम का सह-संचालन वरिष्ठ शिक्षक पुष्पेंदु मिश्रा ने किया। ऑडियो-विजुअल संचालन की जिम्मेदारी विवेक चौधरी ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में अंकुर पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, विश्वास वर्मा एवं विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक और प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here