फर्नीचर की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब

0
116

अंबाला से दरभंगा जा रही थी चंडीगढ़ निर्मित 668 लीटर विदेशी शराब की खेप, हरियाणा का चालक गिरफ्तार                                                                      बक्सर खबर। फर्नीचर की आड़ में बिहार में हो रही शराब तस्करी के एक बड़े मामले का मंगलवार को उत्पाद विभाग ने खुलासा किया। वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि चेक पोस्ट प्रभारी उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे उत्तर प्रदेश की ओर से बिहार में प्रवेश कर रहे एक महिंद्रा पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन पर लकड़ी का फर्नीचर लदा हुआ था। संदेह होने पर टीम ने गहन तलाशी ली।

जांच में फर्नीचर के नीचे रखें दो टीन के बक्से से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में ऑल सीजन व्हिस्की के 3570 पीस 180 एमएल, ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की की 12 बोतल, मैजिक मोमेंट वोडका की 12 बोतल तथा बकार्डी रम की 10 बोतल शामिल हैं। कुल बरामद शराब की मात्रा 668.100 लीटर आंकी गई है। उत्पाद विभाग के अनुसार सभी शराब चंडीगढ़ निर्मित है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने बताया कि शराब की खेप हरियाणा के अंबाला से लोड की गई थी। इसे दरभंगा में खपाने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के उषमापुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here