सोलर क्रांति की तैयारी, नगर परिषद के हर वार्ड में 20 घरों को एक लाख तक सब्सिडी का ऐलान

0
226

जीरो डाउन पेमेंट पर भी मिलेगा सोलर सिस्टम, 10 साल तक मेंटेनेंस फ्री                                                        बक्सर खबर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर सोलर’ योजना को तेजी से लागू करने के लिए गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। भारत सरकार एवं बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त नवअवतार सोलर सर्विस के डायरेक्टर रंजीत कश्यप ने नगर परिषद सभापति कमरुन निशा से पीपी रोड स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर योजना के विस्तार को लेकर रणनीति तय की। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, सोलर सर्विस के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक राय और सेल्स एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हरिद्वार तिवारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक घर तक इस योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान तय किया गया कि केंद्र सरकार द्वारा सोलर सिस्टम पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वार्ड पार्षद की अनुशंसा पर 22 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी। इस तरह उपभोक्ताओं को कुल मिलाकर एक लाख रुपये तक की राहत मिल सकती है।

सभापति कमरुन निशा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने वार्ड पार्षदों से भी आग्रह किया कि वे सक्रिय भूमिका निभाते हुए पात्र लोगों को अतिरिक्त सब्सिडी दिलाने में सहयोग करें। रंजीत कश्यप ने जानकारी दी कि उपभोक्ता इस योजना का लाभ जीरो डाउन पेमेंट पर भी ले सकते हैं। इसके लिए 4 से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर सोलर लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, कैंसिल चेक, आवेदन फॉर्म और बिजली बिल का कंज्यूमर नंबर शामिल हैं। लोन प्रक्रिया में कंपनी पूरी सहायता देगी। साथ ही 10 वर्षों तक सर्विस और मेंटेनेंस की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। सब्सिडी संरचना के तहत 1 किलोवाट पर 35 हजार, 2 किलोवाट पर 70 हजार और 3 किलोवाट पर एक लाख रुपये तक की कुल सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। हालांकि, नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में केवल 20 घरों को ही अधिकतम सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग कुम्हार टोली, सोहनी पट्टी (गौरी शंकर मंदिर के समीप) स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या दिए गए मोबाइल नंबरों- 79036 67871/ 9341659452/ 8228013655/ 9288013655 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here