-डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर देर शाम हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बाइक से दो युवक अपने गांव लौट रहे थे। डुमरांव से कोपवां जाने के दौरान कोरानसराय थाना के कोपवां फिल्ड के पास सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जिसका नाम किशुन उर्फ कृष्णा कुमार (25) पुत्र मुन्ना पासवान था।
घायल युवक हीरालाल राम का उपचार डुमरांव अस्पताल में चल रहा है। दोनों कोरानसराय थाना के कोपवां गांव के निवासी हैं। पूछने पर पुलिस ने बताया दुर्घटना एनएच 120 पर शाम सात बजे के लगभग हुई। टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।



































































































