बक्सर खबर। युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष या उसके आस-पास रही होगी। रघुनाथपुर स्टेशन के आउटर पर उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुर थाने की पुलिस पहुंची। वहां यह चर्चा होने लगी। इसने आत्महत्या की है या दुर्घटना है। लेकिन, लाश की हालत ऐसी थी। उसे पहचान पाना मुश्किल था। कपड़े भी पूरी तरह फट चुके थे।
आपसी विमर्श के बाद तय हुआ कि मामला रेल पुलिस का है। बक्सर जीआरपी को सूचना दी गई। यहां से पहुंची टीम ने लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पूछने पर रेल थानाध्यक्ष ने बताया घटना रविवार सुबह नौ बजे के लगभग की है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। वह कौन थी और वहां कैसे पहुंची।




































































































