करहसी में पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या

0
4182

-बाइक सवार अपराधियों ने खेत पर पहुंचकर मारी गोली
-मौत से गुस्साए लोगों ने किया सदर अस्पताल के पास सड़क जाम
बक्सर खबर। करहसी पंचायत के पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह की गोली मार हत्या कर दी है। घटना अपराह्न तीन बजे के लगभग नोनियापुर (बेतवाबांध) के बधार में घटी। जहां उनके खेत में हार्वेस्टर धान की कटनी कर रहा था। तभी तीन बाइक पर सवार आठ नौ की संख्या में अपराधी पहुंचे।  उनके उपर कई गोलियां दागी। दो सर में, दो पीठ में एक गोली पैर में लगी। अपराधी हत्या कर फरार हो गए।

पीडि़त पक्ष के लोगों से बात करते सदर डीएसपी गोरख राम

ग्रामीणों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल के सामने बक्सर-चौसा मुख्य पथ को जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने पूछने पर बताया दिग्विजय (43) पूर्व मुखिया के इकलौते पुत्र थे। उनकी किसी से क्या अदावत है। यह अभी पता नहीं चला है। हमलावर कौन थे, कहां से आए थे।

सदर अस्पताल के सामने शव के साथ मुख्य पथ जाम करते लोग

किसी ने उनको पहचानने का दावा फिलहाल नहीं किया है। जबकि उस वक्त खेत की तरफ बहुत से लोग मौजूद थे। फिलहाल जाम करने वाले लोगों से सदर डीएसपी गोरख राम व नगर कोतवाल रंजीत कुमार बात कर रहे हैं। उनके आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। वैसे घटनास्थल मुफस्सिल थाने की सीमा में आता है। वहां की पुलिस मौके की तरफ रवाना हुई है। जिससे अपराधियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लग सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here