बक्सर खबर। गंगा सेतु पर दो वाहन बुधवार को आपस में टकरा गए। दोनों की गाड़ी में सवार लोग घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना के अनुसार वे खतरे से बाहर थे। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन के रहने वाले बिट्टू पांडेय पुत्र जितेन्द्र पांडेय अपनी आटो पर सब्जी लादकर यूपी की तरफ जा रहे थे। सामने से अल्टो कार चली आ रही थी।
दोनों की सीधी टक्कर हो गई। उस गाड़ी में रघुवर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ग्राम गहबर, जिला बलियां सवार थे। दोनों लोग घायल हो गए। सूचना नगर थाने को मिली। पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार कराया गया। साथ ही इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी गई।































































































