दुर्घटना में युवक की मौत, उजड़ गया परिवार

0
2655

बक्सर खबर। एन एच 84 पर कुंडेश्वर गांव के समीप सड़क दुर्घटना हुई। एक बाइक पर सवार दो लोगों ने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना ब्रह्मपुर थाना की सीमा में मंगलवार देर शाम आठ बजे हुई। मृतक का नाम सत्येन्द्र राम (35) पुत्र नंदजी राम है, व टूनाराम उम्र 25 वर्ष पिता मुन्नीलाल राम है। दोनों बलुआ गांव के निवासी हैं। सूचना के अनुसार वे आरा की तरफ से अपने गांव लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।

घायल टूनाराम ने मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर मे कोहराम मच गया। परिजनो द्वारा दोनों को रघुनाथपुर पीएसी लाया गया। जहां सतेंद्र राम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर ब्रह्मपुर पुलिस मौके पर पहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मुखिया प्रतिनिधि रवि शंकर चौबे मृतक के घर पहुंच कर सांत्वना दिए एवं सरकार से मुआवजा दिलाने की बात कही। ब्रह्मपुर प्रखंड के बीडियो सत्येंद्र पराशर ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत परिजनों को मदद दी। जानकारी के अनुसार मृतक की चार पुत्रियां है जो सभी 15 साल के भीतर की है। इस घटना ने उनको अनाथ कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here