‌‌‌अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात महिला की लाश बरामद

0
2674

बक्सर खबर। अब से कुछ घंटे पहले रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात महिला की लाश मिली है। घटना ब्रह्मपुर थाना के कैथी गांव के समीप की है। सूत्रों के अनुसार गांव से कुछ दूर रेलवे ट्रैक के किनारे उसका लाश देखी गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था। किसी ने शव को वहां घसीट कर फेंक दिया हो। महिला कौन है, इसकी पहचान के लिए सभी लोग सर खपा रहे हैं। संभवत: तस्वीर देखने के बाद कोई उसे पहचान सके। इस उम्मीद के साथ लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here