‌‌‌डुमरांव के थानाध्यक्ष का तबादला, बिंदेश्वर राम को कमान

0
1688

बक्सर खबर। डुमरांव के नए थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम बनाए गए हैं। वे इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी हैं। कप्तान यूएन वर्मा ने बताया। डुमरांव थाना पूर्व से ही इंस्पेक्टर रैंक का थाना। लेकिन, जिले में आरीक्ष निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की कमी थी। इस लिए वहां अवर निरीक्षक संतोष कुमार को कमान दी गई थी। संतोष अब वहां सहायक पदाधिकारी के रुप में कार्य करेंगे। कैमूर से बक्सर आए बिंदेश्वर राम को वहां तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया गया है। वे थानाध्यक्ष का कार्य देखेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here