बक्सर खबर। जिला प्रशासन ने सूचना जारी की है। कुल 33 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें तीन वह भी शामिल हैं। जो पटना में संक्रमित मिले बीएमपी जवान के परिजन हैं। इस खबर ने सबको राहत दी है। क्योंकि बीएमपी जवान का परिवार शहर के व्यस्त इलाके में रहता है। इसको लेकर समाहरणालय रोड के लोग सहमे हुए थे।
हालांकि इसका अर्थ यह नहीं की वे लापरवाही बरतें। उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी होगी। प्रशासन के अनुसार क्वॉरंटाइन किए गए लोगों की जांच भी हो रही है। ऐसे 80 लोगों की जांच रिपोर्ट कुछ चरण में प्राप्त हुई है। वे सभी नेगेटिव रहे हैं। प्रशासन ने यह भी कहा है। फिलहाल बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। जिसमें बहुत से लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस लिए जरुरी है, आप लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें।

































































































