‌‌‌धनसोई मार्ग पर यात्री बस पलटी, मासूम बच्चे की मौत

0
2556

बक्सर खबर। बक्सर से धनसोई की तरफ जा रही यात्री बस इंदौरा टांड के पास आज गुरुवार की दोपहर पलट गई। सड़क पर अचानक आई महिला को बचाने में चालक ने बस को किनारे किया। इसी दौरान वह चाट में जा गिरी। मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने सबको बस से बाहर निकाला। घायलों को इटाढ़ी प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार चालक संतोष सिंह ग्राम उनवांस को गंभीर चोट आई है। उनकी कलाई भी टूट गई है।

वहीं सड़क पार कर रही महिला जिनको बस चालक ने बचाने का प्रयास किया। उनकी गोद में महज 10 से 12 दिन का पौत्र (नाती) था। वह दूर जा गिरा। महिला करंजुआ गांव निवासी नाटा राय की पत्नी बतायी जा रही है। उसे भी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख उसे रेफर किया गया। लेकिन, यहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जहां-तहां चल रहा है। यह इलाका इटाढ़ी थाना के अंतर्गत आता है। पुलिस के अनुसार सभी घायल उपचार के लिए चले गए हैं। किसी के मरने की सूचना नहीं है। बस किसी विनोद सिंह की है। जिसके उपर जय पयहारी लिखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here