‌‌‌ कलेक्शन एजेंट से लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार

0
1591

-इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी की मिलीभगत से हुई थी लूट
बक्सर खबर। बसांव मठिया के सामने स्टेशन रोड में 14 फरवरी को 2 लाख 59 हजार 824 हजार रुपये की लूट (80/20 प्राथमिकी संख्या) हुई थी। अपाचे सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया था। इसमें शामिल सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आज गुरुवार को यह जानकारी पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया लूट में चोलामंडल इंश्योरेंस के एक कर्मचारी का भी हाथ था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। कुल 27, 500 रुपये एवं लूट को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद हुई है। एसपी ने बताया, जांच चल रही थी। इसी बीच 26 तारीख को पता चला, हिमांशु उपाध्याय के घर पर कुछ अपराधी जमा हुए हैं। पुलिस ने रेड की और वहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

हिमांशु उर्फ नगीनियां पुत्र हरेराम उपाध्याय निवासी छोटकी सारिमपुर, मोनू मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा व प्रिंस तिवारी पुत्र दिवाकर तिवारी दोनो शिवपुरी, इनके पास से एक देशी कट्टा भी मिला। उनसे हुई पूछताछ में पता चला कि घटना में हिमांशु और कमलाकांत ने रेकी की थी। कमलाकांत पुत्र राजकुमार खरवार निवासी शिवपुरी के यहां छापा पड़ा। उसके यहां से लूट के 21 हजार 500 रुपये मिले। घटना का एक और सूत्रधार था। चोलामंडल इंश्योरेंस का कर्मी मनीष दुबे उर्फ रोहित दुबे पुत्र स्व सुरेन्द्र दुबे, ग्राम पांडेयपुर, थाना सिमरी। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। वहां भी छह हजार रुपये मिले। घटना के दिन उसी ने सूचना दी थी। यहां से रुपये का उठाव हुआ है। जिस ई रिक्शा में कलेक्शन एजेंट सवार हुआ। उसी में वह भी बैठा था। एसपी ने बताया हिमांशु के खिलाफ पहले से भी चार मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस की इस टीम में सदर डीएसपी सतीश कुमार, डीआइयू के अविनाश व राजेश मलाकार, औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार, नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सुनिल कुमार निर्झर, रौशन कुमार व रजनीश कुमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here