बिहार में मजबूती से खड़ी हो रही है प्रसपा पार्टी, बक्सर में खुला कार्यालय

0
431

बक्सर खबर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने बिहार में अपने पांव फैला लिए हैं। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव हैं। जो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के भाई हैं। उनका दल बिहार में तेजी से संगठन को मजबूत कर रहा है। इसका प्रथम सम्मेलन आज रविवार को बक्सर में आयोजित हुआ। जिसमें संगठन के बड़े नेता शामिल हुए। बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सिद्धनाथ राय पूर्व विधायक के नेतृत्व में पार्टी का कार्यालय आज शहर के मेनरोड में खुला। पार्टी के नेताओं ने कहा आज हमारे लिए खुशी का दोहरा मौका है। बसंत पंचमी भी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन भी।

कार्यक्रम में शामिल शहर के लोग

इस मौके पर केक काट दल के लोगों ने उनका जन्मदिन मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बक्सर उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल का प्रवेश द्वार है। यहां सांस्कृतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राजनैतिक विचारधारा का केन्द्र रहा है। इस लिए यहां कार्यालय ही नहीं पूर्वाचल का समन्वय केन्द्र स्थापित किया गया है। मौके पर दीपक मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्धिक महासभा, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल, रिक्षपाल चौधरी उपस्थित रहे। इनके अलावा महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना वैश्य, बिहार के प्रभारी राजेश सिंह आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here