बक्सर खबर। जिले के कोरानसराय गांव में दो दिन पहले शर्मनाक घटना हुई। छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने ही दुष्कर्म किया। जब परिवार वालों को यह बात पता चली तो वे बहुत आहत हुए। एक दिन बाद शुक्रवार को इसकी शिकायत कोरानसराय पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस ने अरोपी युवक विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह जानकर हैरान है कि सख्त कानून होने के बावजूद भी लोग इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
जबकि देश में यह कानून बन चुका है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की स्थिति में फांसी हो सकती हैं। बावजूद इसके इस तरह की करतूत करने से युवा बाज नहीं आ रहे। ग्रामीण सूत्रों की माने तो यह वाकया बुधवार को हुआ। पहले तो लोगों ने मामले को सलटाने का प्रयास किया। लेकिन, पीड़ित पक्ष इस घटना से बहुत आहत था। इस लिए मामले थाने पहुंचा। इस घटना की पूरे गांव में निंदा हो रही है।




































































































